बुलंदशहर बवाल
चिंगरावठी निवासी सुमित के शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अफसरों ने परिजनों पर दबाव डाला कि गांव में नहीं ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाए। इस दौरान छात्र के परिजनों ने साफ कहा कि अंतिम संस्कार गांव में होगा, नहीं तो वह घर जा रहें हैं और पुलिस कहीं भी करा दे। मेरठ से एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ ब्रहमपुरी हरिमोहन, इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी बृजेश शर्मा फोर्स के साथ छात्र के शव को लेकर पहुंचे। इस दौरान पजिरन भी साथ में थे।