मेरठ जनपद के दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोर में धमाके के बाद छत भरभराकर गिर गई और अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू के उधमपुर के रहने वाले हैं। अभी भी मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और दमकल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
2 of 9
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
दौराला थाना क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का जनशक्ति के नाम से कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर बाद 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का बॉयलर फट गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया।
विज्ञापन
3 of 9
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
वहीं धमाके से कोल्ड स्टोर का लिंटर नीचे गिर गया। हादसे के समय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रहने वाले 27 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के बाद कुछ ही मजदूर बाहर निकल पाए, बाकी भीतर फंस गए।
4 of 9
meerut news
- फोटो : amar ujala
वहीं हादसे की सूचना पर आसपास के लोग, दौराला पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
5 of 9
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
6 of 9
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 9
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मलबा हटाने और मदद के लिए 10 से ज्यादा जेसीबी को लगाया गया। घायल मजदूरों ने बताया कि वे सभी जम्मू के उधमपुर के रहने वाले हैं।
8 of 9
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
सभी 27 मजदूर ठेकेदार जगदीश के साथ एक महीने के लिए शुक्रवार सुबह ही ट्रेन से मेरठ पहुंचे थे। पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर रही है।