फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा: मृतकों की हुई पहचान, घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर

Fri, 24 Feb 2023 10:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के दौराला में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के शीतगृह (जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज) में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। कंप्रेशर फटने के बाद लिंटर गिरने से अचानक धमाका हुआ। इसमें सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें से छह मजदूरों की पहचान हुई। 

इनमें कालू राम और बलदेव निवासी बुधौता उधमपुर, बलवीर, सत्यपाल, बलवंत, होशियार सिंह निवासी सूम्बड़ रामबन उधमपुर जम्मू शामिल हैं। बचाव कार्य के दौरान 12 मजदूरों को पुलिस और दमकल की टीमों ने सुरक्षित निकाल लिया। इनमें आठ मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गाजियाबाद से एनडीआरएफ टीम को बुलााया गया है।
विज्ञापन

2 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे ठेकेदार जगदीश कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर से 27 मजदूरों को लेकर पहुंचे थे। ठेकेदार बाजार में सामान लेने चले गए और मजदूर खाना बनाने लगे। टीन शेड के नीचे पांच मजूदर खाना बना रहे थे और अन्य आलू की ढुलाई करने के लिए पीठू (कट्टे रखने वाला) बना रहे थे। दोपहर बाद 02:45 बजे अचानक कंप्रेशर फट गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। धमाके से लिंटर काफी हिस्सा गिर गया। 
विज्ञापन

3 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीन शेड सहित मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। घटना के बाद एडीजी जोन राजीव सभरवाल, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

4 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार के बीच बचाव कार्य शुरू हुआ। पुलिस ने मलबा हटाने के लिए 10 से ज्यादा जेसीबी को लगाया। ठेकेदार जगदीश ने बताया कि सभी मजदूर जम्मू के उधमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर रही है। मलबे में कुछ और मजदूर दबे हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मजिस्ट्रेट की टीम गठित कर 24 घंटे में घटना के कारणों की रिपोर्ट मांगी गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मलबा हटाया जा रहा है। राहत कार्य जारी है। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को होना था कोल्ड स्टोर में मुहूर्त
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, शनिवार सुबह से शीतगृह का संचालन शुरू होना था। इसका मुहूर्त तय किया था। इसके चलते रेफ्रिजरेटर चलाया गया। पाइपलाइन में अमोनिया गैस भी संचालित हो रही थी। दमकल की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अचानक गैस लीक हुई और रेफ्रिजरेटर से जुड़ा कंप्रेशर फट गया। धमाके के बाद लिंटर गिर गया और मजदूर दब गए।
विज्ञापन

7 of 10
meerut news - फोटो : amar ujala
हादसा एक नजर में...
- मृतकों के नाम
- कालूराम निवासी उधमपुर
- बलदेव सिंह निवासी बुधौता उधमपुर
- बलवीर निवासी बुधौता उधमपुर
- सत्यपाल निवासी बुधौता उधमपुर
- बलवंत निवासी जोफड़ रामनगर, उधमपुर
- होशियार सिंह, निवासी सूम्बड़, उधमपुर

8 of 10
meerut news - फोटो : अमर उजाला
यह निकाले सुरक्षित
रतन सिंह, रतन चंद्र बुधौता, सिंधू निवासी पुष्कल, गोपाल सिंह निवासी लाली उधमपुर, जगदीश ठेकेदार, कृष्ण कुमार, यशपाल, हेमराज निवासी जोफट उधमपुर, अशोक निवासी श्रीरामनगर, काकाराम पुत्र खेदूराम निवासी कैतवाली, श्यामलाल निवासी जोफट उधमपुर और शेरू निवासी लांदर उधमपुर

9 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
घायल मजदूरों के नाम
काकाराम, रमेश, श्याम लाल निवासी पंचारी रहसी जम्मू, सूरज, सुदेश कुमार निवासी जाफर उधमपुर, पवन सिंह निवासी बुधौता, ऋषिपाल सिंह भजमस्ता जम्मू, गाहर सिंह निवासी उधमपुर।
विज्ञापन

10 of 10
घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
घायलों का हाल जानने पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी घायलों का हाल जानने मेडिकल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली।

इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतने और जांच कमेटी द्वारा घटना की ठीक प्रकार से जांच करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीएमएस धीरज बालियान और ज्ञानेश्वर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें