भारतीय किसान यूनियन का मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में चुनाव की गड़बड़ी को लेकर परतापुर थाने में धरना छठे दिन भी जारी है। पांचवें दिन मंगलवार शाम को कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान परिवार की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। महिलाओं ने थाने में ही ढोलक बजाकर प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए के लिए भजन कीर्तन किया। बुधवार को सुबह से ही किसान धरने पर डटे हैं। दोपहर के भोजन केलिए थाने में ही कढ़ाई चढ़ाई।