फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक का चार घंटे तक चला ड्रामा, शव में जान फूंकने का था दावा, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला

Mon, 27 Jul 2020 05:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
अफजलगढ़ में तंत्र मंत्र से सोनू का इलाज करते तांत्रिक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में सोते समय एक युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अंधविश्वास के शिकार परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़फूंक कराते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
तंत्र मंत्र से सोनू का इलाज करते तांत्रिक। - फोटो : अमर उजाला
वहीं उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन हायर सेंटर ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जहर पूरे शरीर में फैल गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर गांव पहुंचे। शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी, तभी एक और तांत्रिक बुलाया गया। शव में जान फूंकने का दावा करते हुए तांत्रिक झाड़फूंक करता रहा। चार घंटे उसका ड्रामा चला, उसके बाद शव को दफना दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव शेरगढ़ निवासी सोनू (28 वर्ष) पुत्र किशोरी सिंह शुक्रवार की रात घर पर सो रहा था। सोते समय उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। माना जा रहा है कि किसी सर्प ने उसे काट लिया था। परिजन उसे गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले के पास भी लेकर गए थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। 

4 of 5
अफजलगढ़ में तंत्र मंत्र से सोनू का इलाज करते तांत्रिक। - फोटो : अमर उजाला
हालत बिगड़ने पर उसे शनिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह एक बार फिर रिश्तेदारों के कहने पर स्योहारा से एक तांत्रिक को बुलाकर करीब चार घंटे तक झाड़-फूंक की गई। रोते बिलखते परिजनों को आस जगी कि तांत्रिक शव में जान फूंक देगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आपस में राय करके उसके शव को गांव के बाहर श्मशान घाट पर दफना दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो वर्षीय बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें