तिरंगा कांवड़ बागपत
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से जलभिषेक करने के लिए शिवभक्त कावड़िया कावड़ में गंगा जल भरकर तेजी के साथ अपने अपने शिवालयों की और प्रस्थान कर रहे हैं। बड़ौत, बुढ़ाना, दाहा, बरनावा, पुरामहादेव मंदिर व अन्य कांवड़ मार्गों पर हरियाणा दिल्ली राजस्थान यूपी समेत विभिन्न राज्यों के शिवभक्त कावड़ियों में कोई कांधों पर कावड़ लेकर जा रहा है तो कोई अूनठे अंदाज में भोले की भक्ति के साथ अपनी यात्रा के लिए आगे बढ़ रहा है।