फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला कर्मचारी का मुंह दबोचा, फिर दी गाली और अभद्रता, देखें जिला अस्पताल की ये तस्वीरें

Sat, 27 Apr 2019 07:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिला अस्पताल के एसआईसी डा. पीके बंसल की डायलिसिस विभाग की एक महिला कर्मचारी से किसी बात पर झड़प हो गई। बहस बढ़ती चली गई और डा. पीके बंसल ने उस पर हाथ उठा दिया। आगे जानिए फिर क्या हुआ:-
विज्ञापन

2 of 6
हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिला का मुंह भी अपने हाथ से दबोच लिया और तू-तड़ाक करते हुए खरी-खोटी सुनाई, गाली भी दी। हालांकि महिला भी बराबर जवाब दे रही थी। यह वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

3 of 6
हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला 
वायरल वीडियो में डा. पीके बंसल पहले महिला कर्मचारी को डांट रहे हैं। महिला भी उन्हें बराबर जवाब दे रही है। इसके बाद पीके बंसल महिला कर्मचारी को लिमिट में रहने की हिदायत देते हैं। महिला भी पीके बंसल को लिमिट क्रॉस न करने को कहती है। इस पर कुर्सी पर बैठे पीके बंसल कहते हैं कि मारूंगा एक खींचके।

4 of 6
हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
वहीं महिला कहती है हुंह... मारेगा खींचके। पीके बंसल चिल्लाते हुए कहते हैं चुप हो जा...। महिला कर्मचारी कहती है यू शटअप। महिला फोन पर किसी से बात करने लगती है, तो पीके बंसल उसकी वीडियो बनाते हुए कुर्सी से खड़े होकर उसके पास आ जाते हैं। इस पर महिला हाथ मारकर पीके बंसल का फोन गिरा देती है। इससे गुस्साए बंसल महिला पर हाथ उठा देते हैं, हालांकि महिला बच जाती है। इसके बाद पीके बंसल अपने हाथ से महिला का मुंह दबोच लेते हैं और चुप रहने को कहते हैं।
विज्ञापन

हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अभद्रता करते, गाली देते दिख रहे बंसल, महिला भी दे रही जवाब
महिला बोली, पीके बंसल ने मांगी माफी, मामला खत्म  

इस संबंध में जब महिला कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ मीटिंग कर रही थीं। तभी अचानक डा. पीके बंसल आए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। उन्होंने अभद्रता की। बाकी जो कुछ हुआ, वीडियो में दिख रहा है। मैंने 100 नंबर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। देहली गेट पुलिस मौके पर आई। इसके बाद डॉ. पीके बंसल ने लिखित में मुझसे माफी मांगी, जिसके बाद मामला खत्म हो गया। मैंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाथ पकड़ते डा. पीके बंसल, मुंह दबाते हुए और खुद को छुड़ाती जिला अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
गलतफहमी में हुआ विवाद, निपट गया: पीके बंसल 
डा. पीके बंसल का कहना है कि गलतफहमी हो गई थी। मैं जब डायलिसिस यूनिट में गया तो मरीजों को छोड़कर महिला कर्मचारी और स्टाफ अंदर कमरे में बैठा था। मैंने इस पर ऐतराज जताया। मैंने उक्त कर्मचारी को नहीं, अन्य स्टाफ को डांटा था, लेकिन वे बीच में आ गईं। महिला कर्मचारी ने कहा कि यूनिट मेरे अंडर में आती है, आपके नहीं। इस पर बात बढ़ गई। मैंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। मामला निपट गया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें