प्राचीन किले की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर की खुदाई में निकले इतिहास के प्रमाण
हस्तिनापुर में प्राचीन किले की खुदाई के दौरान पांडव किले की दीवारें, महात्मा विदुर टीला, पांडव महल, द्रोपदी घाट, द्रोपदी की रसोई, कर्ण मंदिर तथा इसी क्षेत्र में बना राजा नैन सिंह का महल, बारहकुंड आदि निकले। ये सभी धरोहरें इसकी ऐतिहासिकता का प्रमाण हैं। इस ऐतिहासिक स्थल पर खुदाई के दौरान विविध प्रकार की अद्वितीय मूर्तियां और पुरातन सिक्के भी मिलते रहते हैं।