ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- फोटो : amar ujala
मां-बेटियों की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को मां-बेटी के शवों को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंचे एएसपी, एसडीएम और सीओ ने परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अभी भी परिजनों व ग्रामीणों का हंगामा जारी है।