फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगते रहे प्रोफेसर..., नहीं पसीजा बदमाशों का दिल, बरसाईं दनादन गोलियां, खौफनाक है पूरी वारदात

Sat, 12 Mar 2022 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ का मोदीपुरम थानाक्षेत्र शाम 5:30 बजे थे। डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह कृषि विवि से कार से घर लौट रहे थे। मोदीपुरम स्थित बिजलीघर के सामने बाइक से ओवरटेक कर रहे बदमाशों ने कार रोक ली। उन्हें देख डीन ने हाथ जोड़ लिए। हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक से उतरे। एक ने सामने से और दूसरे बदमाश ने ड्राइविंग सीट की ओर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

शीशे तोड़कर गोलियों ने कार में बैठे राजबीर के शरीर लहूलुहान कर दिया। करीब चार मिनट रुकने के बाद बदमाश भाग गए। घटनाक्रम का चश्मदीद कृषि विवि का एक छात्र है। उसने पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 6
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
अरे...गोली क्यों चला रहे हो... यह कहने के बाद चीखने लगे डॉ. राजबीर
वारदात के दौरान डिपार्टमेंट के डॉ. अमित कुमार को डीन ने फोन मिलाया और बात करने लगे। उनकी गाड़ी धीमी चल रही थी। तभी डॉ. अमित ने गोली और शीशा टूटने की आवाज सुनी। इस बीच डॉ. राजबीर सिंह बोले- अरे गोली क्यों चला रहे हो। 

कई राउंड फायरिंग के बाद डॉ. राजबीर सिंह के रोने की आवाज आने लगी। वह जान बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे। इसके बाद फोन बंद हो गया। बाद में डॉ. अमित ऑफिस से नीचे आए और देखा कि कार नीचे नहीं है। इसके बाद वह गार्ड को बोलकर निकले। उन्हें लगा कि कोई हादसा हो गया है। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर खून ही खून पड़ा था। सीओ दौराला आशीष कुमार ने बताया कि डॉ. राजबीर का फोन भी टूट गया  था।
विज्ञापन

3 of 6
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
चिल्लाते रहे डीन, तमाशबीन बने रहे लोग
बदमाश गोलियां बरसाते रहे और डीन मदद के लिए चिल्लाते रहे। इस बीच वहां से गुजर रहे लोग बदमाशों का सामना करने का साहस नहीं जुटा पाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। आसपास मौजूद बच्चों और अन्य लोगों में भी दहशत बनी रही।

4 of 6
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
आठ गोलियां लगीं, सात खोखे बरामद
पुलिस के मुताबिक कि डीन आठ गोलियां लगी हैं। घटनास्थल से .32 बोर की गोलियों के खोखे मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। डीन के कुछ कपड़ों को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
गोलियों की आवाज सुनकर भाग गया गार्ड 
बदमाशों ने हेलमेट पहनकर पिस्टल से फायरिंग की। उनकी कोशिश रही कि वारदात के दौरान वह पहचान में न आएं। वहीं, विवि के मेन गेट पर एक गार्ड बैठा था। गोलियों की आवाज सुनकर वह घबराकर भाग गया। गार्ड पर भी फायरिंग की गई। वह शोर मचाते हुए कैंपस की ओर भागा। बाद में डायरेक्टर आजाद सिंह पंवार और अन्य वैज्ञानिक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
जाट डिग्री कॉलेज में पढ़ाई की, फिर वहीं बने शिक्षक 
डॉ. राजबीर सिंह ने बड़ौत के जाट कॉलेज में पढ़ाई की थी। वहां से पढ़ाई करने के बाद वहीं पर ही असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर बने। इसके बाद  करीब 2005 में कृषि विवि में प्रोफेसर बने। बाद में डीन की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. राजबीर सिंह मृदुभाषी और सौम्य व्याहार वाले हैं। उन पर हमले से हर कोई हैरान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें