फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीन पर हमला: एक माह बाद भी आरती भटेले तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, आरोपी नदीम ने किए बड़े खुलासे

Mon, 11 Apr 2022 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी नदीम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कृषि विवि के डीन वेटरनरी डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के एक माह बाद पुलिस ने आखिरकार शूटर नदीम से वह पिस्टल (0.32 बोर) बरामद की, जिससे गोलियां बरसाई गईं थीं। रविवार को रिमांड पर लेने के बाद दौराला पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पबरसा के जंगल से पिस्टल को बरामद किया है। यह जगह कृषि विवि के पीछे ही है। वारदात के बाद पिस्टल को यहीं फेंक दिया गया था। वहीं, घटना के बाद से फरार मुख्य साजिशकर्ता महिला प्रोफेसर आरती भटेले तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है।

11 मार्च को वेटनरी कॉलेज से लौटते समय डॉ. राजबीर सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। डीन को नौ गोलियां लगी थीं। इस मामले में बिल्डर अनिल बालियान, शूटर मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में शूटर नदीम का नाम भी सामने आया था। बाद में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। रविवार को पुलिस कोर्ट के आदेश पर शूटर नदीम को रिमांड पर लेकर दौराला थाने पहुंची। आठ घंटे की रिमांड पुलिस को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
हमले में दो मैगजीन का किया प्रयोग
हमलावरों का इरादा हर हाल में डीन की हत्या करने का था। शूटर नदीम ने बताया कि हमले के दौरान दो मैगजीन का प्रयोग कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गईं। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिस्टल की भी जांच कराई जाएगी। यह पिस्टल बिल्डर अनिल बालियान ने उपलब्ध कराई थी। वहीं, आरती भटेले की तलाश में भी पुलिस दबिश दे रही है। कोर्ट से आरती भटेले की गिरफ्तारी को लेकर गैर जमानती वारंट मिल चुके हैं। साथ ही आरती की संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
meerut news - फोटो : अमर उजाला
अखबार से पता चला, डीन जिंदा है
नदीम ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर आरती भटेले से डीन की हत्या के लिए पांच लाख में सौदा हुआ था। प्रधान मुनेंद्र बाना ने चार लाख रुपये दिलवाए थे। रेकी के बाद हमला किया गया। डीन को नौ गोलियां भी लगीं। उन्हें लगा कि अब डीन की मौत हो चुकी है, लेकिन अगले दिन अखबार देखकर पता चला कि डीन जिंदा हैं। नदीम पर विभिन्न मामलों में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

4 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
संजीव जीवा गैंग के शूटर से सामने आ चुका कनेक्शन
हाल ही में शामली पुलिस ने संजीव जीवा गैंग के शूटर अनिल उर्फ पिंटू को रोमोनिया की एके-47 पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ पकड़ा था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि एके-47 से ही डीन पर हमला किया जाना था, लेकिन बाद में इस बरामद पिस्टल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
30 दिन बीते आरती भटेले का नहीं लगा सुराग
हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता प्रो. आरती भटेले को ढूंढ नहीं सकी है। पुलिस मेरठ से लेकर मध्य प्रदेश तक आरती की तलाश में दबिश दे चुकी है। यहां, तक की रिश्तेदारों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन, आरती भटेले के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

चार टीमे लगाने के बावजूद पुलिस मुख्य साजिशकर्ता से दूर है। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी आरती की लोकेशन को ट्रेस नहीं कर सकी। पिछले 30 दिन से लगातार पुलिस आरती के नजदीक होने का दावा कर रही है। परंतु, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें