यूपी के बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सक्षम बनाना और उनके चेहरे पर एक सशक्त मुस्कान लाना है।
विज्ञापन
2 of 7
अपराजिता अभियान
अभियान के तहत जूड़ो कराटे एकेडमी की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। असहज स्थिति में हिम्मत बनाए रखने और स्कूल बैग में मौजूद सामान जैसे पेन-पेंसिल से खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। इसके बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
3 of 7
अपराजिता अभियान
टीम ने छात्राओं को बताया कि सडक़ों पर चलते वक्त मोबाइल पर कम से कम बात करें, अपने मोबाइल फोन में इमरजेंसी नंबर का प्रयोग करें। अपने फोन में महिला हेल्पलाइन नंबर सेव करके रखें। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करती हैं तो वूमेन सेफ्टी एप भी इसमें डाउनलोड करके रखें। डरें नहीं कुछ भी अनुचित लगने पर शिकायत करें।
4 of 7
अपराजिता अभियान
छात्राओं को बताया गया कि खुद को मुसीबत में देखकर घबराएं नहीं बल्कि हमलावार की आंख, नाक, कान या उंगलियों पर चोट पहुंचाएं। इससे उसका दुस्साहस जवाब दे जाएगा। हमलावर के नाजुक अंगों पर वार करने से वह कमजोर पड़ जाएगा। देरी न करते हुए मदद के लिए चिल्लाएं।
विज्ञापन
5 of 7
अपराजिता अभियान
शिविर का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य इंदू और डॉ ज्ञानती ने किया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को आंखों और बॉडी लेंग्वेज के विषय में जानकारी दी, जिससे छींटाकशी करने वाले को डराया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
अपराजिता अभियान के पोस्टर को जारी करते सीएम योगी व अमर उजाला की टीम
क्या है अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स
‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश होगी जिसमें हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और हर महिला का हक है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। पर, इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण यानी कम्युनिटी बिल्डिंग की। ये ऐसा समुदाय होगा जो न केवल सकारात्मक दिशा में सोचे बल्कि नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो। आप भी जुड़ें अभियान से इस अभियान से जुड़ने के लिए aparajita.amarujala.com पर लॉगइन करें।
लैंगिक समानता और महिला हिंसा के खिलाफ आगे बढ़ते हुए अमर उजाला ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान चला चुका है। मुख्य रूप से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में चलाई गई इस मुहिम से हम 10 लाख लोगों को जोड़ने में सफल रहे। एक कदम और बढ़ाते हुए अब हम ‘अपराजिता’ के साथ नारी गरिमा को अक्षुण्ण बना रखने के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें