फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड: चंद सेकेंड दूर थी मौत, दम घुटने से पहले मुशर्रफ ने जिगरी दोस्त को सौंपी थी ये जिम्मेदारी

Mon, 09 Dec 2019 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : self
दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह लगी भीषण आग ने 43 जिंदगियों को एक ही झटके में खत्म कर डाला। आसपास के राज्यों से आकर मजदूरी करने वाले लोगों की मौत के बाद परिवारों में चूल्हे तक नहीं जले। क्योंकि उनके अपने तो इस भीषण आग में राख हो गए। जो निकल सका वो बच गया अन्यथा जो जहां था, वहीं निढाल होकर अकाल मौत के मुंह में समा गया। 

हर तरफ आग की लपटें, धुआं और अंधेरा था। कोई करता भी तो क्या, सांस लेना तक मुश्किल था। कई ऐसे भी थे कि उन्हें अपनी मौत सामने दिख रही थी। इन्हीं में बिजनौर निवासी मुशर्रफ भी था। आग की लपटों में घिरे मुशर्रफ ने अंतिम घड़ी में अपने जिगरी दोस्त को फोन कर चंद सेकेंड्स में आने वाली मौत और इस खौफनाक हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद वह फूट-फूटकर रो पड़ा। आगे जानें कैसे दो लाचार दोस्त सब कुछ जानते हुए भी कुछ कर पाने में असमर्थ थे : -
विज्ञापन

2 of 6
मुशर्रफ का फाइल फोटो बाएं - फोटो : अमर उजाला
‘फैक्टरी में आग लग गई है और चारों ओर लपटें उठ रही हैं। धुएं के कारण सांस लेना भी मुश्किल है और मदद की कोई उम्मीद भी नहीं। कुछ ही देर में मेरी मौत होने वाली है।

मोनू मेरे दोस्त मेरे मरने के बाद मेरे परिवार का ख्याल रखना।’ यह बात दिल्ली की अनाज मंडी में हुए हादसे में मारे गए मुशर्रफ ने अंतिम क्षणों में अपने दोस्त शोभित उर्फ मोनू से मोबाइल फोन पर कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
अचानक ही टूट गया दुखों का पहाड़ - फोटो : PTI
रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे नगीना थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास निवासी मुशर्रफ की गांव के ही अपने दोस्त शोभित अग्रवाल उर्फ मोनू के मोबाइल फोन पर कॉल आई।

मुशर्रफ ने बताया कि फैक्टरी में आग लग गई है और वह आग की लपटों में फंस गया है। चारों ओर धुआं ही धुआं घुटा हुआ है। जिसके कारण सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो जाएगी। उसके साथ कई अन्य साथी भी हैं, किसी के पास बचने का कोई रास्ता नहीं है और मदद की भी उम्मीद टूट चुकी है।

4 of 6
Delhi Fire - फोटो : PTI
मौत को करीब देख मुशर्रफ के सामने अपने मासूम बच्चों का चेहरा, परिवार की उम्मीद और टूटते सपने सब एक साथ खडे़ थे। ऐसे में उसे अपने दोस्त से ही कुछ आशा थी, लेकिन लाचार मोनू भी ऐसे क्षणों में कुछ नहीं कर सका।

मुशर्रफ फफक कर रो रहा था और मोनू से कह रहा था कि वह उसके परिवार का हर हाल मेें ख्याल रखे। बात करते करते ही मुशर्रफ की सांसें थम गईं। उधर, शोभित ने यह बात गांव के लोगों को बताई। परिवार और आसपास के लोग तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
अपनों को गंवाने के बाद नहीं रुके आंसू - फोटो : PTI
12 साल से फैक्टरी में नौकरी कर रहा था मुशर्रफ
शोभित और मुशर्रफ में बचपन से गहरी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे के पास खूब उठते बैठते थे। मुशर्रफ जब गांव आता था तो शोभित के पास ही बैठता था। ग्राम प्रधान फुरकान सलीम के मुताबिक मुशर्रफ अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके दो बहनें भी हैं। दोनों की शादी हो गई है। मुशर्रफ के चार बच्चों में आठ साल का बेटा व तीन छोटी बेटी हैं। मुशर्रफ के पिता अब्दुल वाहिद की भी मौत हो चुकी है।

मुशर्रफ अपने पीछे मां रहमत, पत्नी इमराना व चार छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। 32 साल का पुत्र मुशर्रफ 2007 से दिल्ली में काम करता था। पिछले तीन साल से वह दिल्ली की अनाज मंडी के पास बैग बनाने की फैक्टरी में बैग बनाने का काम करता था। आठ हजार रुपये महीना उसे वेतन मिलता था। फैक्टरी में ही दिन में बैग बनाने के बाद रात में वह साथियों के साथ सोता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया गया
ग्राम प्रधान फुरकान सलीम के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही वह गांव वालों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें आग लगने वाली जगह पर नहीं जाने दिया गया।

किस फैक्टरी में मुशर्रफ काम करता था, फैक्ट्री कहां थी यह कोई बताने को तैयार नहीं है। दिल्ली में उन्हें कोई कुछ नहीं बता रहा है। वह हादसे की जानकारी लेने के लिए इधर उधर भटकते घूमते रहे। पर कोई उन्हें कुछ सही नहीं बताया गया और न ही कोई मदद की। शोभित से उन्हें मुशर्रफ की मौत का पता चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें