शहर में चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
सभी सीओ ने संभाली कमान
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी सीओ ने कमान संभाल ली। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने परतापुर, मोहिउद्दीनपुर और दिल्ली रोड पर, सीओ कैंट हरिमोहन सिंह ने आबूलेन, बेगमपुल, लालकुर्ती, रुड़की रोड, रेलवे रोड चौपले पर माइक से एलान किया कि लोग घरों से न निकलें। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल व सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला हापुड़ रोड पर तैनात रहे।