मेरठ जनपद के हस्तिनापुर निवासी दिनेश खटीक द्वारा बुधवार को जल शक्ति राज्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मचा है। दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा अमित शाह को भेजा। यह खबर मीडिया में आते ही राजनीतिक नेताओं ने भी एक-दूसरे को फोन लगाने शुरू कर दिए। वहीं बुधवार सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में मंत्री का इस्तीफा चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, विपक्ष के नेताओं ने भी ट्वीट करके इस मामले पर चुटकी ली है। आइए जान लेते हैं कि अखिलेश यादव, मायावती और कांग्रेस द्वारा मंत्री के इस्तीफे को लेकर क्या ट्वीट किया गया है।
यूपी कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया...
योगी आदित्यनाथ की सरकार में दलित नेता दिनेश खटिक को इस कदर अपमानित किया गया कि उन्होंने परेशान होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह भी लिखा गया कि यूपी हो या बिहार, हर जगह दलितों को अपमानित कर रही है भाजपा सरकार।