फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती में बाउंसर की हत्या के आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस के सामने खोले हत्या के राज

Sun, 16 Jun 2019 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सुभारती विवि के बाउंसर मनोज नागर की हत्या में वांछित मुख्य आरोपी मोहित को जानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि आखिर उसने क्यों गेट पर खड़े बाउंसर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बाउंसर 9 जून की रात सुभारती के मेन गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी: -

 
विज्ञापन

2 of 5
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
परतापुर के ग्राम बहादरपुर निवासी मनोज नागर पुत्र बिजेंद्र सिंह सुभारती विवि में बाउंसर था। नौ जून की रात वह मेन गेट पर ड्यूटी पर था। तभी काले रंग की एसेंट कार वहां पहुंची। मनोज ने कार को एंट्री देने से मना किया तो उसमें बैठे युवकों से उसकी झड़प हो गई। इस दौरान कार सवार युवकों ने मनोज को गोली मार दी।

बाउंसर बिजेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी। एक अन्य बाउंसर कृष्णवीर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर अनिल कुमार गोली लगने से घायल हुए थे। सूचना पर अन्य पुलिस अफसरों के साथ एसएसपी नितिन तिवारी भी पहुंचे। जांच पड़ताल में दो हमलावरों की पहचान सूरज और मोहित के रूप हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विक्की सुनेड़ा का चचेरा भाई है मोहित
मनोज नागर पर गोलियां चलाने वाले मोहित की पहचान पुलिस ने विक्की सुनेड़ा के चचेरे भाई के रूप में की थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। बताया जाता है कि विक्की इन दिनों जेल में है। ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले में जेल जाकर विक्की से पूछताछ की थी। 

थप्पड़ के बदले ली थी जान
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश था। मुख्य हत्यारोपी मोहित को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी सुभारती कॉलेज में प्रोफेसर है। मोहित अपनी पत्नी से मिलने सुभारती गया था। जहां बाउंसरों ने उसे रोक लिया था। विवाद होने पर उसे थप्पड़ मारे थे।जिसके बाद उसने बाउंसर को गोली मार दी 

4 of 5
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जानी पुलिस ने आरोपी मोहित सुन्हैड़ा को प्रभारी सीजेएम त्रिभुवन नाथ की कोर्ट में शनिवार को पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस उसके साथी सूरज की तलाश में दबिश दे रही है। उस पर भी 25 हजार का इनाम है।

दो और साथी गिरफ्तार 
एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि देर रात जानी पुलिस ने मोहित की निशानदेही पर दो और आरोपी अर्जुन तोमर निवासी हरिनगर कंकरखेड़ा और अक्षर उर्फ अज्जू निवासी ठठेरवाड़ा सराफा बाजार देहलीगेट को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहित से आलाकत्ल 32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाउंसर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
 हत्यारोपी मोहित ने बताया कि उसकी लड़ाई बाउंसरों से हुई थी। बाउंसरों ने गाली गलौज करते मारपीट की। जिस पर उसने बाउंसरों पर गोलियां चलाई। जिसमें गोली मनोज समेत दो बाउंसरों को लगी। बाउंसर मनोज की मौत हो गई, दूसरा बाउंसर घायल हो गया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद मोहित देहरादून भाग गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें