फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम

Mon, 11 Jul 2022 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची काजल - फोटो : अमर उजाला
शादी से पहले आरती ने बड़े-बड़े सपने देखे होंगे लेकिन, उसे क्या पता था कि शादी के कुछ सालों बाद ही उसकी दुनिया उजड़ जाएगी। आरती और उसके बेटे की मौत के बाद सभी के मुंह पर यही बात आ रही है कि जिसके लिए वह अपना सब कुछ छोड़ कर आई, वो ही उसकी मौत का कारण बन गया। आरती का पति शेरू शराब का आदी है और वह आए दिन आरती के साथ मारपीट करता था। रविवार को भी उसने आरती के साथ मारपीट की थी।  

बिखर गए सपने, उजड़ गई दुनिया
आरती और बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। यही नहीं आरती ने शादी से पहले जो सपने देखे थे, वो भी चकनाचूर हो गए हैं। बताया गया कि आरती रविवार को काफी परेशान होने के बाद अपने बच्चों को लेकर रेल पटरी पर पहुंच गई। उसने काफी देर तक ट्रेन का इंतजार किया लेकिन, जैसे ही गोल्डन टेंपल मेल पहुंची तो महिला ने अपने बच्चों संग ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वहीं इस बीच बच्ची ने किसी तरह हाथ छुड़ाकर अपनी जान बचा ली लेकिन, आरती और उसके बेटी की ट्रेन के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
महिला का फाइल फोटो, हाथ छुड़ाकर जान बचाने वाली बेटी - फोटो : अमर उजाला
शेरू पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक
आरती को शक था कि उसके पति शेरू के किसी दूसरी महिला से संबंध है। यही नहीं शेरू शराब का आदी है, इस वजह से भी आरती काफी परेशान रहती थी। शेरू शराब के नशे में आरती के साथ मारपीट भी करता था। वह आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इन सभी कारणों के चलते आरती शेरू से परेशान आ गई थी। जिसके चलते उसकने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
sucide news , meerut news - फोटो : अमर उजाला
उजड़ गया परिवार
शेरू के परिवार में पत्नी आरती, बेटी काजल, बेटा तनिष्क और एक आठ माह का मासूम था। आरती और बेटे तनिष्क की मौत होने से परिवार उजड़ गया है। परिवार में अब शेरू और उसके दो बच्चे बचे हैं। उधर, महिला और उसके बेटे की मौत से आसपास के इलाके में भी गम का माहौल है।

4 of 5
sucide news , meerut news - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सदमे में काजल, मां के लिए बिलखती रही
इस हादसे के बाद काजल सदमे में है। वह कई बार मम्मी-मम्मी कहकर बिलखती रही। कुछ पलों के लिए वह एकदम खामोश सी हो गई। वहीं आरती के परिजन यही कहते रहे, आरती तूने ये क्या किया, बच्चों संग ही जिंदगी जी लेती। आरती के रिश्ते के भाई विनय कुमार ने बताया कि शेरू ने शराब पीने की लत नहीं छोड़ी और आरती की जिंदगी और मुश्किल होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला का फाइल फोटो व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
घर खर्च भी नहीं देता था शेरू
जसवंतनगर बाग मोहल्ले में किराए पर रहने वाला शेरू मूल रूप से बागपत के चिरचिटा गांव का रहने वाला है। आरती के परिजनों का आरोप है कि शेरू उसका उत्पीड़न करता था। घर खर्च तक नहीं देता था। शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। आरती के परिजनों ने बताया कि मां-बेटे की मौत के घंटों बाद तक शेरू शराब के नशे में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें