महिला का फाइल फोटो, हाथ छुड़ाकर जान बचाने वाली बेटी
- फोटो : अमर उजाला
सदमे में रही काजल, मां के लिए बिलखती रही
इस हादसे के बाद अपनी जान बचाने वाली काजल सदमे में है। वह कई बार मम्मी-मम्मी कहकर बिलखती रही। कुछ पलों के लिए वह एकदम खामोश सी हो गई। वहीं आरती के परिजन यही कहते रहे कि आरती तूने ये क्या किया, बच्चों संग ही जिंदगी जी लेती। आरती के रिश्ते के भाई विनय कुमार ने बताया कि शेरू ने शराब पीने की लत नहीं छोड़ी और आरती की जिंदगी और मुश्किल होती चली गई।