फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, यह थी सुसाइड की वजह, तस्वीरें

Wed, 22 May 2019 01:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर शहर में एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की जांच की तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। जानिए क्या है सुसाइड की असली वजह:-
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों द्वारा होने वाली पत्नी को सुंदर नहीं बताने से नाराज एक सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सिपाही की नवंबर में शादी होनी थी। जिस युवती से शादी होनी थी वह भी बिजनौर पुलिस में तैनात है।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले के गांव खानपुर निवासी दुष्यंत जावला का 23 वर्षीय पुत्र प्रियांग जावला वर्ष 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था। एक साल पहले वह बदायूं से बिजनौर तबादले पर आया था। बिजनौर की साकेत कॉलोनी में धर्मवीर के मकान में किराए पर रहता था। बिजनौर में तैनात एक पुलिसकर्मी से प्रियांग का रिश्ता हुआ था। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। प्रियांग ने अपने दोस्तों से होने वाली पत्नी के बारे में बातें शेयर की तो दोस्तों ने उससे कह दिया कि जितना सुंदर प्रियांग है उतनी सुंदर उसकी होने वाली पत्नी नहीं है। इस बात से प्रियांग क्षुब्ध हो गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।

4 of 5
यूपी पुलिस
प्रियांग पुलिस लाइन में कैश कार्यालय में तैनात था। मंगलवार को लंच के बाद वह अपने कमरे पर आकर सो गया। शाम को पड़ोस में रहने वाले सिपाही के बच्चों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रियांग पंखे में लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने पंखे में रस्सी से लटककर खुदकुशी कर ली थी। प्रियांग दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियांग के पास से मिले सुसाइड नोट में कहा गया है कि दोस्तों ने उसकी होने वाली पत्नी को उससे कम सुंदर बताया था। इस बात पर ही उसने फांसी लगाई है। प्रियांग के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मौके का मुआयना किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें