फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे गई चार दोस्तों की जान, हादसे से पहले करिश्मा ने कही थी ये आखिरी बात, भावुक कर देंगी तस्वीरें

Tue, 21 May 2019 09:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
मृतक व घायलों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार दोस्तों की जान चली गईं। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए हादसे की असली वजह:-
विज्ञापन

2 of 7
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मेडिकल के छात्र-छात्राओं की मौत की वजह तेज गति और कार से नियंत्रण खो जाना रहा। हिमाचल से लौट रहे छात्र-छात्राओं को मंगलवार को क्लास अटेंड करनी थी। इस वजह से वह कार को तेज गति से दौड़ा रहे थे जिस कारण दर्दनाक हादसा हो गया। यदि कार की स्पीड कम होती तो शायद छात्र-छात्राओं की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

3 of 7
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
शारदा यूनिवर्सिटी मेडिकल कालेज नोएडा में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र मोहम्मद शोएब, अभिषेक सोनी, कांत ढींगरा, करिश्मा छाबड़ा, आंचल राणा 15 मई को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में घूमने के लिए कार से गए थे।

4 of 7
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं उनके साथी छात्र अरुण ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे उसकी करिश्मा से बात हुई। उसने बताया कि वह सोनीपत पहुंच गए हैं। कॉलेज में सवा नौ बजे से क्लास शुरू होनी थी। करिश्मा ने कहा था कि नौ से साढ़े नौ बजे तक पहुंच जाएंगे। कॉलेज आकर क्लास अटेंड करनी है।
विज्ञापन

5 of 7
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
क्लास अटेंड करने के लिए ही वह तेज गति से कार चला रहे थे। सड़क दुर्घटना में चार दोस्तों की जान चली गई और एक छात्रा जिंदगी व मौत से लड़ रही है। उसका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
आंचल के लिए भगवान बनकर पहुंची पुलिस
घायल छात्रा आंचल राणा के लिए पुलिस भगवान बनकर पहुंची। डायल 100 पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। कांस्टेबल सचिन कुमार, सोनू और कुलदीप कुमार ने घायल छात्रा को कार से निकाल कर तुरंत जिला अस्पताल ले गए। छात्रा को समय से इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
आई कार्ड से हुई मृतकों की शनाख्त
एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से छात्रों के शवों को किसी तरह कार से बाहर निकाला। उनके बैग से मिले आई कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई जिसके बाद पुलिस ने शारदा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज नोएडा के पदाधिकारियों को जानकारी दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें