फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे के जख्म को भूल गया परिवार, अब नहीं चाहते घाव कुरेदना, देखिए तस्वीरें

Mon, 07 Sep 2020 02:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर दंगे के बारे में जानकारी देते मेहरद्दीन। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर दंगे में बागपत जिला भी झुलस गया था। वाजिदपुर गांव में बच्चे समेत दो लोगों की हत्या हो गई थी। दहशत के चलते मृतक बच्चे के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया था। एक मृतक के परिजन अभी भी गांव में रहते है। उनका कहना है कि बुरा वक्त बीत गया है, अब वह दुआ करते हैं कि गांव में हमेशा अमन-चैन रहना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
वाजिदपुर गांव में बंद पड़ा मृतक शोएब का मकान और इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर गांव में आठ सितंबर 2013 की रात में धार्मिक स्थल में फायरिंग हुई थी। गोली लगने से किशोर शोएब पुत्र नदीम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इकबाल गोली लगने से घायल हो गया था। बाद में इकबाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शोएब के परिजनों ने गांव से पलायन कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
वाजिदपुर गांव में बंद पड़ा मृतक शोएब का मकान। संवाद - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार वर्षों से उनका गांव में स्थित मकान सुनसान पड़ा है, वे इस समय दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहते है, दंगे के बाद से आज तक गांव नहीं लौटे। कभी-कभार फोन पर मोहल्ले के लोगों से बातचीत कर लेते हैं। 

4 of 5
मुजफ्फरनगर दंगे के बारे में जानकारी देते मेहरद्दीन। संवाद - फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरे मृतक इकबाल पुत्र कबूल का परिवार गांव में रहता है। इकबाल के चार बेटे मोमीन, इलियास, शौकीन, नौशाद व चार बेटी रूकसाना, अफसाना, मोमीना, नसीमा है। मृतक के बेटे मोमीन और इलियास कहते हैं कि बुरे दिन थे, बीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हम भूल जाना चाहते हैं हर बात
नगर के केतीपुरा की नई बस्ती में रह रहे मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर राय सिंह निवासी मेहरदीन का कहना है कि बुरा वक्त बीत गया। गांव और जिला छूटा। जिंदगी पटरी पर लौट रही है। पलायन कर यहां आए थे। अब हम हर बात को भूल जाना चाहते हैं। सरकार से उम्मीद है कि बस हमारी मदद जरूर करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें