फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा: कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, वृद्धा और नातिन की मौत, चार घायल

Wed, 21 Jul 2021 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
मलबे में दबा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में मंगलवार की रात बारिश के बाद एक कच्चा मकान ढह गया। इससे घर में सो रहे नौ वार्षीय बच्ची और वृद्धा(75) की मलबा में दबने से मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चारों घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां चारों की हालात गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढ़ाढ़ाचवर गांव निवासी बबलू चौहान(36) मंगलवार की देर रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो रहा था। रात में हुई बारिश के बाद देर रात करीब एक बजे पूरा घर ढह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल में सो रही टुवरी देवी(75) और पास में सो रही नातिन श्रद्धा(9) और एक कमरे में सो रहे बबलू चौहान, उसकी पत्नी पुष्पा(30), बड़ी बेटी आराध्या(12) और बेटा नित्यम(2) मलबे में दब गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने के बाद सभी घायलों को निकालकर कस्बा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने श्रद्धा और टुवरी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं चारों घायलों की हालात नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि हादसे में नौ वर्षीय बच्ची और 75 वर्षीय वृद्धा की कच्चा मकान गिरने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य का इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें