श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा कारणों से की जा रही चेकिंग की वजह से मुख्य द्वार के बाहर लाइनों में लगी भीड़ के चलते पोतराकुंड से लेकर रेलवे लाइन तक का मार्ग भक्तों से पट गया। यह स्थिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन होती है, लेकिन इस बार एक दिन पहले ही करीब 10 लाख भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए हैं।