फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांग रही युवती को देख अनंत अंबानी ने रोका काफिला: पूछा- पढ़ाई क्यों नहीं करती, उठाया ऐसा कदम सब हुए भावुक

Sat, 28 Nov 2026 10:33 PM IST
विकास कुमार परीक्षित कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर भिक्षा मांग रही एक युवती को देखकर उद्योगपति अनंत अंबानी ने अपना काफिला रुकवा दिया। युवती ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूटने की बात बताई तो उन्होंने 30 हजार रुपये दिए और अपना मोबाइल नंबर भी सौंपा। उन्होंने युवती को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। घटना की स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
1 of 4
अनंत अंबानी ने की भीक्षा मांगने वाली युवती की मदद - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक नगरी गोवर्धन में शुक्रवार देर शाम उद्योगपति अनंत अंबानी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर भिक्षावृत्ति करती एक युवती पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और युवती को अपने पास बुलाया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
30 हजार रुपये और फोन नंबर दिया
अनंत अंबानी ने युवती से स्नेहपूर्वक पूछा कि तुम पढ़ाई क्यों नहीं करती हो? युवती ने बताया कि पैसों के अभाव में उसकी पढ़ाई छूट गई है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे भिक्षा मांगनी पड़ रही है। यह सुनकर वे भावुक हो गए और तुरंत तीस हजार रुपये नकद दे दिए। उन्होंने एक नोट पर मोबाइल नंबर लिखकर दिया और कहा कि पढ़ाई के लिए कभी भी जरूरत पड़े तो बताना। 
विज्ञापन

3 of 4
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा ही जीवन बदल सकता है
यह घटना देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। युवती ने हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया। अनंत अंबानी ने समझाया कि शिक्षा ही जीवन को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि भिक्षा मांगना कोई समाधान नहीं है। पढ़-लिखकर आगे बढ़ना ही सही रास्ता है। इस दौरान आसपास खड़े श्रद्धालु इस भावुक पल के साक्षी बने।
विज्ञापन

4 of 4
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में बांटे गए थे लिफाफे
गोवर्धन में अनंत अंबानी के इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले उन्होंने मंदिर के सेवायतों और पुजारियों को लिफाफे बांटे थे। इन लिफाफे में पांच हजार से लेकर इक्यावन हजार रुपये तक रखे थे। कुछ लिफाफों में चेक होने की जानकारी भी सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह सहजता काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें