लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान जारी है बता दें कि दूसरे चरण में उत्तरप्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह देखा जा सकता है , बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहें हैं। अलीगढ़ में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां 18 लाख 82 हजार 47 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने अलीगढ लेाकसभा की पांचों विधानसभाओं में 1045 मतदान केन्द्र व 2136 मतदान स्थल बनाये हैं ।