सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
थाना पाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को पाली निवासी चंदन, राजभान, हरिशंकर और महेंद्र चौरसिया उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे। वहां पर उसे स्टेशन के पास गलियों में छिपाकर रखा गया। आरोप है कि चारों उससे दुष्कर्म करते रहे।