ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में इकलौते बेटे ने अपने माता-पिता को छत से फेंककर उन पर पत्थर मारे, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के पीछे बताया गया कि बेटे को गेहूं की बोरी बेचने के लिए ले जाने का माता-पिता विरोध कर रहे थे। आरोपी की बेटी ने बताया कि उसका पिता मानसिक विक्षिप्त है, उसका सागर के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में मंगलवार शाम को एक बोरी गेहूं बेचने जा रहे इकलौते बेटे को पिता पूरन प्रजापति (65) ने रोका तो वह धक्का मुक्की करने लगा।