फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ा: युवक की मां-पत्नी ने महिला को पीटा, एक मिनट में 15 से ज्यादा बार मारा डंडा

Sat, 19 Nov 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
1 of 5
महिला को पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी बाग में दो महिलाओं द्वारा एक महिला को पीटने का वीडियो वायरल हो गया। बताया गया कि कंपनी बाग में एक महिला एक युवक के साथ बैठी हुई थी, जिसकी जानकारी युवक की पत्नी व मां को लग गई। जिस पर युवक की पत्नी व मां मौके पर कंपनी बाग पहुंच गईं, फिर क्या था उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने मिलकर युवक के साथ बैठी महिला की जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
महिला को पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कंपनी बाग में दो महिलाओं द्वारा एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि कंपनी बाग में एक महिला अपने प्रेमी के साथ बैठी बातें कर रही थी, इसी दौरान प्रेमी युवक की पत्नी और मां को इसकी जानकारी लग गई।
विज्ञापन

3 of 5
महिला को पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
सूचना पाकर युवक की मां और पत्नी दोनों कंपनी बाग में पहुंच गईं और पहले तो युवक के साथ बैठी महिला से बहस करने लगीं। वीडियो में भी दोनों की बहस होती दिख रही है।

4 of 5
महिला को पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
इसके बाद देखते ही देखते दोनों महिलाएं युवक के साथ बैठी महिला को खींचते हुए मारपीट करने लगती है। यह देख वहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला को पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दौरान दूर खड़े किसी व्यक्ति ने पूरा वाकया कैमरे में कैद कर लिया। करीब एक मिनट छह सेकंड के इस वीडियो में दोनों महिलाएं युवक के साथ बैठी महिला पर रह-रहकर डंडे बरसा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें