फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : विधायक प्रतिनिधि पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सगी बहनें आत्मदाह करने एसपी के सामने पहुंचीं, मचा हड़कंप

Wed, 27 Oct 2021 08:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
1 of 5
Kaushambi : आत्मदाह करने पुलिस आफिस पहुंची महिला। - फोटो : Kaushambi
जिले के दौरे पर पहली बार दौरे पर आए आईजी राकेश सिंह के सामने बुधवार को पुलिस ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। विधायक के कथित प्रतिनिधि की अश्लील हरकतों से परेशान सगी बहनें आईजी से मुलाकात करने पहुंचीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उनके हाथ में पेट्रोल भरा बोतल भी था। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दो महिलाओं को रोकने के लिए महिला थाने की सारी फोर्स बुला ली गई। बाद में दोनों को दौड़ाकर पकड़ा गया। महिला पुलिसकर्मी उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गईं।

चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव की महिला का कहना है कि खुद को सत्ता पक्ष के विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है। आते-जाते अक्सर उनके साथ छेड़खानी की जाती है। रास्ते में उनका वीडियो बनाया जाता है। महिलाओं का आरोप है कि चार अक्तूबर को भी आरोपी अपने चचेरे भाई के साथ उसे बाजार में मिला। उस वक्त वह बाजार से दवा और फल लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Kaushambi : आत्मदाह करने पुलिस आफिस पहुंची महिला। - फोटो : Kaushambi
कोतवाली में सुनवाई न करने का आरोप
दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बनाया। विधायक की धौंस देकर कहा कि जहां जाना हो जाओ, कुछ नहीं होगा। मामले की शिकायत चरवा कोतवाली में की गई। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। विधायक से शिकायत की तो उन्होंने दोनों को फटकारने की बात कही। इससे खफा आरोपियों ने दोनों को दुष्कर्म व गोली मरवाने की धमकी दी। 18 अक्तूबर को एसपी से भी शिकायत की गई थी।

इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को दोनों बहनें आईजी के आने की खबर सुनकर पेट्रोल लेकर पुलिस ऑफिस पहुंच गईं। वह दफ्तर तक पहुंच भी गईं, लेकिन इस बीच उनके मकसद का पुलिस को अंदाजा लग गया। बाद में महिला थाने की पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा और जबरन घसीट कर गाड़ी में डाला। पुलिस ऑफिस से लेकर सड़क तक तमाशा होता रहा, लेकिन अफसर खामोश बैठे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Kaushambi : आत्मदाह करने पुलिस आफिस पहुंची महिला। - फोटो : Kaushambi
जब घिर गए थे कप्तान
एक महिला पेट्रोल की बोतल लेकर एकदम एसपी राधेश्याम के पास तक पहुंच गई। संयोग से उसने एसपी से ही पूछ लिया कि कहां है आईजी साहब, उनसे मिलना है। एसपी ने कहा कि साहब मीटिंग में हैं। महिला ने पलटवार करते हुए कहा कि कप्तान साहब से ही मिला दीजिए। उस वक्त एसपी के साथ गार्ड भी नहीं थे। मजबूरी में एसपी को कहना पड़ा कि वह भी साहब के साथ मीटिंग में हैं।

4 of 5
Kaushambi : आत्मदाह करने पुलिस आफिस पहुंची महिला। - फोटो : Kaushambi
अंतिम समय में एएसपी को आया जोश
पुलिस ऑफिस का किसी तरह निरीक्षण कराने के बाद अफसरों को अंदेशा था कि कहीं महिलाओं के साथ और भी लोग न हों जो साहब का रास्ता रोक लें। क्योंकि आईजी राकेश सिंह को मंझनपुर कोतवाली का भी निरीक्षण करना था। इस वजह से एसपी दफ्तर से निकलने के बाद उन्हें सलामी दी गई। उनका काफिला कोतवाली की तरफ न जाकर एसपी आवास की तरफ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kaushambi : आत्मदाह करने पुलिस आफिस पहुंची महिला। - फोटो : Kaushambi
आगे से गाड़ी यूटर्न होकर कोतवाली पहुंची। हालांकि, महिलाओं का तमाशा सड़क पर चल रहा था। एएसपी के सामने उन्हें घसीटकर गाड़ी में भरा जा रहा था। लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। महिलाओं के साथ एक मददगार भी था, उसे भी एएसपी ने गिरफ्तार करवा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों पर जमकर भड़ास निकाली।

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में न हो लापरवाही
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस ऑफिस के रिसेप्शन काउंटर, आईजीआरएस सेल, मीडिया सेल आदि शाखा का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। आईजी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें