फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मोदी-राहुल की मिमिक्री ने किया लोटपोट तो नाटक ने सिखाये 'अंधविश्वास के दुष्परिणाम'

Sun, 07 Jan 2018 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शनिवार को युवा महोत्सव के दूसरे दिन गीत-संगीत और नाट्य मंचन के बीच हास्य अभिनय की भी शानदार प्रस्तुती हुई। विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर कई राजनेताओं, फिल्मी अभिनेताओं की मिमिक्री कर लोगों को खूब हंसाया।
 
विज्ञापन

मकसद सबका एक लोगों को हंसाना

2 of 6
कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल
महोत्सव में दूसरे दिन की शुरूआत की मिमिक्री से हुई। इसमें किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज निकाली तो किसी ने राहुल गांधी की। हालांकि मकसद सबका एक था और वह है लोगों को हंसाना। इसमें श्री शक्ति डिग्री कॉलेज के आशीष कुमार, महिला महाविद्यालय की पूर्वी, एएनडी कॉलेज की शबनम, सीएसजेएमयू के सम्राट, जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज की श्रेयांसी वाजपेयी, अर्मापुर पीजी कॉलेज के सूरज ने धमाकेदार अंदाज में लोगों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान महोत्सव समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रश्मि गोरे, कई कॉलेजों के प्रबंधक मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

नाट्य मंचन से सिस्टम पर किया प्रहार

3 of 6
कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल
महोत्सव के तहत स्किट प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें कई कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने ‘सर पर काला कौवा बैठा’ नाटक के जरिए अंधविश्वास के दुष्परिणामों को प्रदर्शित किया। छात्राओं की प्रस्तुती देख हर कोई स्तब्ध रह गया। लोगों ने जोरदार तालियों से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए ‘औरत तेरी यही कहानी’ नाटक का मंचन किया। इसमें रूमी, सविता, दिव्यांशी के अभिनय की खूब सराहना हुई।
 

छिड़ा सुरो का संग्राम, खूब मचा धमाल

4 of 6
कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल
महोत्सव के एकल गायन (पाश्चात्य), समूह गान (पाश्चात्य) प्रतियोगिता में जबरदस्त सुरों का संग्राम छिड़ा। कई कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गायकी का प्रदर्शन किया।  एकल गायन पाश्चात्य में जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज की वैष्णवी वाजपेयी, डीएवी कॉलेज की भाव्या, महिला महाविद्यालय की कृष्णा, अर्मापुर कॉलेज की जौली, क्राइस्ट चर्च कॉलेज की टिमसी और विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की छात्रा कोमल के सुरों का ऐसा जादू बिखरा की हर कोई गुनगुनाने को मजबूर हो गया।
 
विज्ञापन

वाद-विवाद में महिलाओं पर हुई चर्चा

5 of 6
कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल
वाद विवाद प्रतियोगिता का ‘विषय - महिला सशक्तिकरण : अभिशाप या वरदान’ रहा। इसमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने अंदाज में महिला हिंसा की कड़ी आलोचना की। तीखे अंदाज में सिस्टम, समाज और सोच पर हमला किया। एक छात्रा ने तीन तलाक मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अब मुस्लिम महिलाएं डरेंगी नहीं। वह अपनी आवाज बुलंद करेंगी। एक छात्र ने काम करने वाली महिलाओं के साथ कार्यालयों में हो रहे भेदभाव और असुरक्षा के माहौल पर अपनी बात रखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा पुरस्कार वितरण समारोह

6 of 6
कानपुर यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल
महोत्सव के आखिरी दिन शनिवार को विजेताओं के नामों का एलान होगा। सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों के साथ ओवरऑल चैंपियन के नाम का भी ऐलान होगा जो नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में शिरकत करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें