फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में ठंड से 23 की मौत, यहां देखें किस जिले में कितना है न्यूनतम तापमान 

Sun, 07 Jan 2018 07:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
सर्दी हुई जानलेवा
सेंट्रल यूपी एवं बुंदेलखंड में सर्दी का असर बरकरार है। शनिवार को दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन धीमी गति से चल रही पश्चिमी हवाएं गलन को बढ़ा रही है। बीते 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। कानपुर और कन्नौज का पारा सबसे कम 3.6 डिग्री रहा। उन्नाव में दम तोड़ने वाले चार लोगों में एक सिपाही भी है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
सर्दी हुई जानलेवा
सेंट्रल यूपी एवं बुंदेलखंड में सर्दी कहर बरपा रही है। शनिवार दोपहर हल्की धूप निकलते ही लोग घरों से निकल पड़े। सड़क की गलियों एवं छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। शनिवार को कानपुर और कन्नौज का तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंच गया। कानपुर में चार और कन्नौज में सर्दी से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
सर्दी हुई जानलेवा
कानपुर देहात में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। बांदा का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा और यहां चार व्यक्ति की मौत हो गई। इसी तरह चित्रकूट का न्यूनतम तापमान छह डिग्री, हमीरपुर का 5.2 डिग्री रहा। हमीरपुर में सर्दी से तीन व्यक्ति की मौत हुई है। महोबा और औरैया का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

4 of 4
सर्दी हुई जानलेवा
औरैया में एक व्यक्ति की मौत हुई। फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। य हां दो व्यक्ति की मौत हुई है। जालौन का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा। यहां एक व्यक्ति की मौत हुई। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। यहां दो लोगों की मौत हुई है। उन्नाव का न्यूनतम तापमान 6डिग्री रहा। यहां सिपाही सहित चार लोगों की मौत हुई है। सुबह एवं शाम कोहरे की वजह से ट्रेनों एवं बसों की गति धीमी हो रही है। दिन में भी वाहन फाग लाइट के सहारे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें