फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बना भाई का दुश्मन: मां बोली- बाबू गुस्से में खो बैठता था आपा, 11 साल पहले पिता को मारा...अब छोटे की गई जान

Tue, 11 Jul 2023 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में चौबेपुर के जोरावरपुर में हत्या के मामले में मृतक की मां संतोषी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। संतोषी ने पुलिस को बताया कि करीब 11 साल पहले बाबू ने ही 17 साल की उम्र में अपने पिता श्यामबाबू की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी थी। अब वह अपने छोटे भाई के हाथों मारा गया।

संतोषी ने पुलिस को बताया कि 11 साल पहले वह अपने रिक्शा चालक पति श्यामबाबू व दोनों बेटों के साथ कल्याणपुर के बारासिरोही में किराये पर रहती थीं। उस वक्त बाबू की उम्र 17 वर्ष थी। संतोषी के अनुसार एक दिन बाबू स्कूल न जाकर दोस्तों के साथ सड़क किनारे चिलम पी रहा था।

वहां से गुजरे पिता श्यामबाबू ने देखा तो दोस्तों के सामने पीट दिया। इससे आवेश में आए बाबू ने ईंट से कूंचकर अपने पिता की ही मौके पर हत्या कर दी थी। इसके बाद में वे लोग चौबेपुर स्थित अपने गांव में रहने लगे, जहां बाबू ने सात साल पहले गांव के दीपक नाम के व्यक्ति को भी ईंटों से पीटकर मरणासन्न कर दिया था।

विज्ञापन

2 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

ट्रक की चपेट में आने से टूट गया था पैर
हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। करीब पांच साल पहले भी गुस्से में आकर बाबू ने एक दिन विशाल को जमकर पीटा। विशाल अपनी जान बचाकर भगा तभी सड़क से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से उसका एक पैर दो जगह से टूट गया था।

विज्ञापन

3 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बाबू के गुस्सा के कारण वह दहशत में रहता था
पैर में रॉड पड़ी होने के कारण वह ठीक से चल नहीं पाता था। संतोषी के अनुसार बाबू के गुस्सा के कारण वह दहशत में रहता था और कहता था कि या तो अपने आपको को खत्म कर लेगा या घर छोड़ देगा, लेकिन रविवार रात उसने बाबू की हत्या कर दी।

4 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर रही कई बिंदुओं पर जांच
ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि बाबू शराब का लती था। आए दिन अपनी पत्नी, बच्चों को पीटता था। इससे तंग आकर पूनम भी उससे छुटकारा चाहती थी। इंस्पेक्टर क्राइम गौतम सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। विशाल को मेडिकल के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

5 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पिटाई से आहत छोटे ने की बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या
चौबेपुर में पिटाई से आहत छोटे भाई ने रविवार देर रात बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोनकर मौके पर बुलाया और समर्पण कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबेपुर के जोरावरपुर निवासी बाबू कहार (30) हलवाई का काम करता था।

विज्ञापन

6 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विशाल ने खर्चे के लिए मांगे थे रुपये
वह पत्नी पूनम, बेटी रौनक (6), बेटे आयुष (4), मां संतोषी व छोटे भाई विशाल (21) के साथ रहता था। मां संतोषी ने बताया वह बहू पूनम और छोटे बेटे विशाल के साथ खेतों में मजदूरी करती है। रविवार की देर शाम काम करके घर लौटी, तो विशाल ने खर्चे के लिए रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
दोनों में हुई बहस, सिर पर मार दी ईंट
सिलिंडर भरवाने की बात बोलकर इनकार कर दिया, तो विशाल गुस्सा करके बाहर जाने लगा। इसी दौरान मेन गेट के पास बाबू ने विशाल को रोककर मां से ठीक से बात करने के लिए कहा। इस पर दोनों में बहस होने लगी। बाबू ने विशाल को पीटा और पास में पड़ी ईंट भी सिर पर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें