फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक यहां पर ट्रेन से प्लेटफार्म पर आईं पीएम मोदी की पत्नी यशोदा बेन, स्टेशन पर मचा हड़कंप

Fri, 08 Dec 2017 08:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
फतेहपुर स्टेशन पर प्रधानमंत्री की पत्नी का स्वागत करते साहू समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एक जिले के रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप और अफरातफरी का माहौल बन गया जब देश के प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन ट्रेन की बोगी से निकलकर प्लेटफार्म पर आ गई। कई लोग उनकी एक झलक पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे अधिकारियों में भी अफरातफरी मच गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन गुरुवार को फतेहपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर चंद मिनट के लिए अपने कूपे से बाहर आईं। साहू समाज के लोगों ने माला-फूल पहनाकर उनका स्वागत किया। पता चलते ही रेलवे अफसरों व फोर्स में अफरातफरी मच गई। हालांकि अपने तय समय से थोड़ा देर रुककर वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस इलाहाबाद की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

2 of 3
यशोदा बेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन दरअसल इलाहाबाद जा रही थीं। वह इलाहाबाद संगम में साहू एकता मंच के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। प्रात: करीब छह बजे जब गाड़ी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो पहले से मौजूद साहू समाज के लोग फूल माला लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
यशोदा बेन
पता चलते ही दूसरे कूपे व बोगी में मौजूद तमाम लोग एक झलक पाने के लिए ट्रेन से नीचे आ गए। यशोदा बेन ट्रेन से प्लेटफार्म पर आई और साहू समाज के लोग लोगों से मुलाकात की। खेलकूद मंत्रालय सदस्य भारत सरकार महेश चंद्र साहू, राजेश गांधी, मनोज गांधी, दुर्गा देवी, भारती साहू, कुंवर मदन गांधी, अभिषेक, मानिक चंद्र, राम खेलावन आदि ने उनका अभिवादन किया। इसके बाद यशोदा बेन प्रयागराज से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रेन पांच मिनट रुक कर रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें