फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का अलर्ट: आज से पांच दिन तक यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना, विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 07 Jul 2019 10:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आपसपास के शहरों में अगले पांच दिन तक भारी बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि कानपुर समेत बांदा, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, चित्रकूट, घाटमपुर समेत कई शहरों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
यहां 6 से लेकर 10 जुलाई के बीच बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। चेतावनी के अनुसार इन पांच दिनों में अकेले कानपुर में 275 और देहात में 303 मिली बारिश होने की संभावना है। 

महानगर में मानसून की दस्तक 24 जून को हुई थी। तब से लेकर अभी तक मानसून सक्रिय नहीं था। यही वजह है कि अभी तक जो मानसूनी बारिश हुई है, मौसम विभाग उसे स्थानीय बारिश बता रहा है। शनिवार को जो बारिश होने की उम्मीद है, उसे सक्रिय मानसूनी बारिश कहा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
जून से लेकर अब सिर्फ 47 मिली बारिश हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान के अनुसार स्थानीय स्तर पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र तेजी से बन रहा है। इस वजह से तेज बारिश की संभावना है। 

4 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
आज से पांच दिन तक संभावित बारिश 
6 को 11 मिमी
7 को 32 मिमी
8 को 50 मिमी
9 को 62 मिमी
10 को 120 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
संभावित बारिश देहात क्षेत्र में
6 को 01 मिमी
7 को 20 मिमी
8 को 30 मिमी
9 को 31 मिमी
10 को 321 मिमी

शुक्रवार को तापमान
अधिकतम तापमान- 38.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता
अधिकतम- 75 प्रतिशत
न्यूनतम- 47 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें