फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत: मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, देखें तस्वीरें

Thu, 22 Aug 2019 02:44 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी वहीं जलभराव से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लगातार कई घंटे बारिश से यातायात व्यवस्था बेहाल हो गई, लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। 

विज्ञापन

2 of 5
मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि इस सप्ताह कानपुर व आसपास के कई शहरों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

3 of 5
मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह यूपी के कानपुर, बांदा, हरदोई, महोबा, चित्रकूट, कन्नौज, फतेहपुर, जालौन, घाटमपुर, उन्नाव आदि शहरों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

4 of 5
मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

कई शहरों में तो बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। तो कहीं आज सुबह से शुरू हुई है। गरज चमक के साथ लगातार हुई इस बारिश से हुए जलभराव के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की माने तो यह इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश मानी जा रही है। आगे भी बारिश का यही हाल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें