सीनियर स्टूडेंट के सामने से सिर झुकाकर निकलते जूनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गांव सैफई में बने मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस और एमएस, एमडी, पैरामेडिकल आदि की पढ़ाई होती है। इस मेडिकल कॉलेज में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। मेडिकल विश्वविद्यालय में करीब 150 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस कर रहे हैं। इसमें 100 से अधिक छात्र हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों के सिर मुंडवा दिए गए हैं।