उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के इटावा, औरैया, चित्रकूट, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, हरदोई, जालौन, उरई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा और हल्की बारिश के साथ उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत की सांस मिली। इस दौरान घने बादल भी छाए रहे। इसके साथ ही आने वाले तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बदली छाई रहेगी। बादलों की वजह से गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 35 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि ईरान की तरफ से गर्म हवाएं राजस्थान होकर आ रही हैं। उस तरफ के देशों में तापमान अधिक चल रहा है और अरब सागर से ठंडी हवाएं आ रही है। इससे क्षोभ मंडल (टोपोस्फेयर) में नमी की कमी हो गई। नौ किमी ऊपर तक वायु मंडल में नमी कम है। इससे उत्तराखंड में मानसून ठिठक गया है।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वायु मंडल में पर्याप्त नमी होने के बाद मानसून गति पकड़ लेगा। लेकिन बादल बन रहे हैं, इससे हल्की बारिश की संभावना है। मानसून के आगे बढ़ते ही मैदानी इलाकों में तेज बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं के साथ 20 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। साथ ही कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से दक्षिण पश्चिमी हवाओं का रुख पश्चिमी तटीय इलाकों से होते हुए बढ़ेगा।
4 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
इस अनुकूल स्थिति की वजह से मानसून जल्दी दस्तक दे रहा है। मॉनसून के जल्दी आने के तीन प्रमुख कारण हैं। इसमें बड़े क्षेत्र में बारिश का होना, अधिक बारिश होना और हवाओं का जल्दी आना शामिल हैं।
कानपुर में मौसम विज्ञानिकों ने समय से पहले मानसून के आने और 18 जून तक तेज बारिश के आसार जताए थे। हालांकि कानपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मानसून की एंट्री के बाद कानपुर में 18 जून तक छिटपुट बारिश होगी। कानपुर के कई इलाकों में 50 से 100 मिमी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।