मानसून ने कानपुर में सोमवार को दस्तक दे दी है। हालांकि अभी दो दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। इतना जरूर है कि बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा हो गया है। बीच-बीच में चलने वाली नम हवाओं के कारण गर्मी का असर भी कम हुआ है। खुशनुमा मौसम से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बार निर्धारित समय से पहले पहुंचे मानसून की वजह से औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले से ही कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून आ चुका है। 50 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मानसून 15 दिन पहले पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन पांडेय के अनुसार इस बार शुरुआत में सबसे अधिक बारिश उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और उसके आसपास के जनपदों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के भी संकेत हैं। वहीं कानपुर में सोमवार को दिन का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 31 पर आ गया।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान भी 26 से 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कानपुर में रविवार देर रात से सोमवार तड़के दो मिमी बारिश दर्ज की गई।
4 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है।
ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।