फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: मौलाना के भाषण के बाद भड़की हिंसा, उर्दू में पांच मिनट बोला फिर भीड़ हुई बेकाबू

Fri, 20 Dec 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मौलाना के भाषण के बाद भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हिंसा भड़काने में एक बाहरी मौलाना की मुख्य भूमिका रही। उसने बाबूपुरवा ईदगाह मस्जिद में नमाज के बाद चार-पांच मिनट भड़काऊ भाषण दिया। भाषण खत्म होने के तुरंत बाद हजारों लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। फिर पुलिस के पहुंचते ही पथराव कर दिया। कुछ ही मिनट में हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने मौलाना की तलाश शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
वाहनों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के बाद देर शाम हालात थोड़े सामान्य हुए। बाबूपुरवा से लेकर शहर के सभी संवेदनशील इलाके छावनी में तब्दील हो गए हैं। देर शाम एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी बाबूपुरवा थाने पहुंचे। यहां पर क्षेत्रीय लोगों से जब पूछताछ की तो पता चला कि ईदगाह मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज अदा कर रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 6
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नमाज खत्म होने बाद एक मौलाना ने सभी को संबोधित किया। उसने उर्दू में उकसाने वाला भाषण दिया। फिर अधिकतर लोगों ने उसकी हां में हां मिलाया और सड़क पर निकल पड़े। जानकारी होने पर सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता समेत सर्किल का फोर्स पहुंचा। समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। एडीजी ने बताया कि मौलाना की पहचान की जद्दोजहद शुरू कर दी गई है। दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। 

 

4 of 6
पुलिस पर किया तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
अभी शहर में है मौलाना
भीड़ को भड़काने के बाद मौलाना मौके से निकल गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी मौलाना समेत उसके कुछ लोग शहर में ही हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से भी उसको ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस ने शहर के आसपास के सभी टोल प्लाजा के फुटेज भी मांगे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस को उपद्रवियों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के लिए हो रही फंडिंग
सूत्रों के मुताबिक इस मौलाना की तरह से 20-25 लोग शहर आए थे। ये तीन चार दिन से शहर में ही थे। ये शहर-शहर जाकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को कानपुर में साजिश के तहत इन लोगों ने अपने मकसद को अंजाम दिया। आशंका है कि कानपुर समेत अन्य शहरों में हो रही हिंसा के लिए बाहर फंडिंग की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उपद्रवियों को दौड़ाता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों पर हो कार्रवाई, बेकसूर न जाएं जेल
बाबूपुरवा थाने में शहर काजी मौलाना आलम रजा नूरी व शिया शहर काजी सईद अब्बास ने आलाधिकारियों से मिलकर कहा कि जिन उपद्रवियों ने हिंसा की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो लेकिन बेकसूरों को जेल न भेजा जाए। एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें