कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या करने के मामले में गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार सुबह मंदिर की सुरक्षा कंपनी ने संदिग्ध जानकर पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
2 of 6
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : ani
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि विकास करीब सवा 7 बजे मंदिर परिसर में पहुंचा था। यहां करीब दो घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान उसने दर्शन के लिए वीआईपी रसीद कटवाई, फिर जूता स्टैंड पर बैग रखने के लिए पूछने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : ani
बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर एक दुकान वाले ने विकास को पहचान लिया था। इस संबंध में उसने सुरक्षाकर्मियों को भी जानकारी दी। ऐसे में पूरे समय सुरक्षाकर्मी उस पर नजर बनाए हुए थे।
4 of 6
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
जब विकास को पकड़कर पूछताछ की गई तो वह हाथापाई करने लगा। इसमें उसका गमछा भी गिर गया। सूत्रों के अनुसार विकास के अलावा पुलिस ने लखनऊ के दो लोगों को पकड़ा है। कहा जा रहा है कि वे वकील हैं और विकास को यहां सरेंडर करवाने लेकर आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा गार्ड लखन ने बताया कि हमने मीडिया में विकास दुबे का फोटो देखा था। उसे देखकर लगा कि महाकाल के दर्शन करने आया है। हमने उसे जाने से रोका। इसके बाद सुपरवाइजर और पुलिस अधिकारी को जानकारी दी।
विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वह मंदिर में करीब 7 बजे पहुंच गया था। पीछे वाले गेट से बाबा के दर्शन की कोशिश कर रहा था। शक होने पर हमने करीब 2 घंटे तक उसकी निगरानी की। इस दौरान सीसीटीवी से भी उसे वाॅच करते रहे। वे दो-तीन लोग थे।