कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के मौत के जिम्मेदार विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकला मंदिर से पकड़ा गया है। विकास के पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिवार ने विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। शहीद देवेंद्र मिश्रा के भाई कमलाकांत मिश्रा ने कहा, 'ये गिरफ्तारी नहीं है बल्कि उसे मौत से बचाया गया है।