फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले कह रहे थे अमर भाई न मारो, हम नहीं आएंगे, सीओ ने मांगी थी जान की भीख

Fri, 24 Jul 2020 07:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

बिकरू कांड में एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिससे पता चला है कि सीओ देवेंद्र मिश्रा को अमर दुबे ने मारा था। वो जान की भीख मांग रहा था। कह रहा था जाने को फिर नहीं आएंगे। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में विकास के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु और मामी सुषमा की बातचीत ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। 
 

विज्ञापन

2 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में शशिकांत की पत्नी मनु कह रही है सीओ साहब को जब आंगन में मार रहे थे तब ये नहीं सोचा कि घर में छोटे छोटे बच्चे हैं उनका क्या होगा। इसी बीच किसी युवक की आवाज वीडियो में सुनाई देती है। वो कहता है पुलिस वाले चिल्ला रहे थे अमर भाई न मारो। हम दोबारा यहां नहीं आएंगे। तब विकास की मामी सुषमा ने कहा कि हमने तो अपने कानों से सुना है। पुलिस वाले कह रहे थे हमें न मारो। अब हम कभी नहीं आएंगे। उसने (अमर) ने किसी की एक नहीं सुनी। उसने ठायं ठायं कर के उन्हें ठोक दिया।

विज्ञापन

3 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय की पत्नी सुषमा ने 19 दिन बाद पूरी कहानी ही बयां कर दी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो जुलाई की रात सीओ जब उनके घर में कूदे थे। उन्होंने हमलावराें को चुनौती भी दी लेकिन उनकी आवाज हमलावरों ने नहीं सुनी। चीख-पुकार के बीच गोली मार दी। सुषमा वृद्ध है और बिस्तर से उठ नहीं सकती। उनकी बहु मनु ने शुरुआत से झूठ बोला लेकिन अंत में वह भी टूट गई और पुलिस को सारी घटना बयान की। 2 जुलाई से अब तक सुषमा ने चुप्पी साध रखी थी। वह किसी से कोई बात नहीं कर रही थी।

 

4 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
सुषमा ने बताया कि 2 जुलाई को घटना के दौरान वह कमरे में बिस्तर पर ही पड़ी हुई थी। उस दौरान किसी के कूदने की आहट आई। वह चिल्लाई कौन है मगर किसी ने आवाज नहीं दी। तब उसे मनु ने बताया कि वह एक पुलिस अधिकारी है। कुछ कुछ मिनट बाद उसे उसी अधिकारी की आवाज सुनाई दी। अधिकारी कह रहा था कि मार क्यों रहे हो। इस पर अमर ने उसे गाली देते हुए कहा था कि पंडित का एनकाउंटर करने आए हो अंजाम तो भुगतना ही पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही छत पर से एक तीसरी आवाज आई जिसने यह कहा कि मारो इतना इंतजार किसका कर रहे हो। उसके बाद गोली की आवाज आई और घर में सन्नाटा सा हो गया था। सुषमा ने बताया कि घटना के बाद वह चिल्ला रही थी क्या हुआ, क्या हुआ। मनु उसके पास मौजूद थी। उसने कहा अम्मा, मार दिया पुलिस वाले को। अब क्या होगा अम्मा। तब कुछ लोगों के छत पर जाने की आवाज आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें