फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: 11 सीओ की सांठगांठ से बने विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस

Tue, 22 Dec 2020 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की एसआईटी जांच में 11 सीओ दोषी पाए गए हैं। इनके ही कार्यकाल में विकास दुबे, उसके रिश्तेदारों और खास गुर्गों के शस्त्र लाइसेंस बने हैं। सभी का आपराधिक इतिहास होने के बाद भी लाइसेंस बन जाने की वजह से इन सीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने मामले की जांच एसपी पश्चिम को सौंपी है। दरअसल विकास दुबे, उसके पिता रामकुमार दुबे, भाई दीपक दुबे, उसकी पत्नी अंजलि के अलावा उसके रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस बने थे।
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
आपराधिक इतिहास होने की वजह से इन लोगों ने फर्जी शपथ पत्र लगाए और पुलिस से सांठगांठ कर अपने पक्ष में सत्यापन रिपोर्ट भी लगवा ली। एसओ और चौकी इंचार्ज के अलावा एसआईटी ने तत्कालीन सीओ को भी दोषी माना है।

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
पिछले करीब दो दशक में तैनात रहे 11 सीओ के नाम सामने आए हैं, जिनके कार्यकाल में लाइसेंस बने हैं। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जांच अभी मिली है। संबंधित दस्तावेज जुटाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इन सीओ को पाया गया दोषी
- बिल्हौर के तत्कालीन सीओ: प्रेम प्रकाश, सुंदर लाल, करुणा शंकर राय, नंद लाल सिंह, राम प्रकाश अरुण, सुभाष चंद्र शाक्य।
- तत्कालीन सीसामऊ सीओ: हरेंद्र कुमार यादव
- तत्कालीन सीओ कार्यालय/नोडल अधिकारी पासपोर्ट: अमित कुमार
- तत्कालीन सीओ अकबरपुर: लक्ष्मी निवास

दो अन्य
- 12 जुलाई 1997 को नियुक्त सीओ रसूलाबाद
- 24 जुलाई 1997 को नियुक्त सीओ बिल्हौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें