फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: पहाड़ों पर गिरी बर्फ, कानपुर में सर्दी की दस्तक, लुढ़कने लगा पारा

Mon, 17 Oct 2022 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व लद्दाख की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश कानपुर पर भी पड़ा है। वहां से आने वाली ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। इन हवाओं के कारण रात के तापमान में कमी होती जा रही है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जो आज के दिन के सामान्य न्यूनतम तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाएं चलेंगी। दिवाली के आसपास सूर्य के दक्षिणायन होते ही दिन का पारा भी तेजी से लुढ़कने लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ 18 अक्तूबर को सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 19 और 20 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तेज होने की संभावना है, जो शहर में असर डालेगी। इससे न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री कम) रिकार्ड किया गया।

4 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी से मानसून की वापसी
इस बार अक्तूबर के पहले दूसरे सप्ताह तक जारी रहा मानसून अब जाकर वापस हुआ है। आमतौर पर कानपुर सहित प्रदेश से मानसून वापसी का निर्धारित समय 25 सितंबर है। इस बार यह 15 दिन की देरी से वापस हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 के बाद अक्तूबर में पहली बार ऐसा हुआ जब 100 मिली से अधिक बारिश रिकार्ड हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय का कहना है कि अब बारिश का सिलसिला खत्म हो गया है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। जिससे ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें