फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: अरब सागर से नमी भरकर ला रहीं सर्द हवाएं, तीन दिन होती रहेगी बूंदाबांदी

Fri, 07 Jan 2022 11:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
अरब सागर से नमी भरकर ला रहीं सर्द हवाओं की वजह से रविवार तक बूंदाबांदी होती रहेगी। पानी भी गिरेगा और धुंध भी रहने का अनुमान है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रहा है। विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा पर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी है। इसी कारण गुरुवार को दिनभर बारिश होती रही। ठंड और बारिश की वजह से लोग दिनभर घरों में कैद रहे। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार आते रहेंगे। रविवार के बाद दो दिन मौसम खुलने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के फिर आने से शीतलहर चलेगी। इस वक्त मौसमी गतिविधियां तेज हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी हिमालय पर बारिश और हिमपात हो सकता है। इसका असर हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों पर भी ले आएंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
डॉ. पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनता है। इसी से मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगता है। इस वक्त सशक्त पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। धूप न निकलने के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 4.4 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
बादल छाए रहने के कारण रात का न्यूनतम तापमान 12.4 रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। बादलों की वजह से जमीन से निकलने वाली गर्मी ऊपर नहीं जा पाती। इससे रात के तापमान में इजाफा हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने रात और सुबह मध्यम घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि सिंचाई, निराई-गुड़ाई, खरपतवार नाशी, कीटनाशी का छिड़काव रुककर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें