फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: 27 जून से मानसून आने की संभावना, चलेगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 11 Jun 2022 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस बार जून महीने में भी प्री मानसूनी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक मौसम की जो स्थितियां सामने आ रही है, उसमें 27 जून से सीधे मानसूनी बारिश होने की बात कही जा रही है। तब तक इस क्षेत्र में कई बार आंधी, गरज के साथ बादल और शहर के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च से लेकर मई तक भी प्री मानसूनी बारिश इस बार नहीं हुई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से पिछले दिनों आयोजित हुए सेमिनार में विशेषज्ञों ने कानपुर के हालात को लेकर चिंता जताई थी, जिसमें कहा गया था कि लगातार पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद नमी वाले बादल नहीं बन पा रहे हैं, जबकि वैज्ञानिक तथ्य है कि बारिश के लिए अधिक गर्मी ट्रिगर की तरह काम करती है।
विज्ञापन

2 of 5
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान - फोटो : अमर उजाला
इससे हवा में नमी बनने में आसानी होती है। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। नमी बढ़ने से ही बारिश की संभावना बढ़ती है। मौसम विभाग का कहना है कि शहर में तेजी से बढ़ रहे हीट लैंड एरिया (कंक्रीट निर्माण) की वजह से मौसम और इसके आसपास के जलवायु में अभी और भी परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
जो यहां के लोगों और फसलों के लिए मुफीद नहीं होगा। विश्वविद्यालय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार फिलहाल अरब सागर से दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं।

4 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों गोरखपुर व इसके आसपास के तराई वाले और बिहार के कु छ क्षेत्रों में 15 जून के बाद हल्की प्री मानसूनी बारिश की संभावनाएं दिख रही हैं। इसी समय कानपुर और मध्य क्षेत्र में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 
सीएसए मॉनीटर पर- 44.8 डिग्री सेल्सियस
एयरफोर्स के मानीटर पर- 45.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28.6 डिग्री
हवा में अधिकतम नमी- 48 प्रतिशत
न्यूनतम नमी -14 प्रतिशत
हवा की गति- 4.1 किमी प्रति घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें