फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर कानपुर में जलेगी यूपी की पहली 'अमर जवान ज्योति', आंधी में भी नहीं बुझेगी

Tue, 24 Jul 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मोतीझील के शहीद चौक पर 24 घंटे जलेगी अमर जवान ज्योति
कानपुर के शहीद चौक, मोतीझील में कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) की पूर्व संध्या पर 25 जुलाई से 24 घंटे अमर जवान ज्योति जलेगी। यह ज्योति पीएनजी से जलेगी। मोतीझील पर जलने वाली अमर जवान ज्योति प्रदेश में पहली होगी। पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी ने नौ साल पहले मोतीझील के अशोक नगर स्थित पार्क का नामकरण अमर जवान चौक के रूप में कराया था। इसके लिए कार्यकारिणी और और सदन से प्रस्ताव हुआ था। बकौल रवींद्र पाटनी इस चौराहे के नामकरण और प्रतिमा लगवाने के लिए कई लोगों में विवाद था। कोई किसी की प्रतिमा लगवाना चाहता था तो कोई किसी और की। तभी उन्होंने कारगिल में शहीदों की याद में इस चौराहे का नाम शहीद चौक करने का प्रस्ताव पास कराया। आर्मी की अनुमति लेने के साथ ही ब्रिगेडियर की तरफ से दी गई डिजायन के आधार पर अमर जवान चौक में उल्टी रायफल और उसके ऊपर कैप स्थापित कराई। चौक में नगर और देहात के सभी शहीद सैनिकों के नाम अंकित हैं।

प्रदेश की पहली अमर जवान ज्योति है
अमर जवान ज्योति प्रदेश की पहली इस तरह की ज्योति है, जो 24 घंटे जलेगी। सिर्फ दिल्ली में इंडिया गेट पर ऐसी अमर जवान ज्योति स्थापित है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लोकार्पण कल, सीयूजीएल ने दिया पीएनजी कनेक्शन
12 जनवरी 2015 में सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद ने अमर जवान चौक में अमर जवान ज्योति जलवाने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया था। 2016 में निर्माण पूरा हुआ, पर इसका लोकार्पण नहीं हो सका था। सीयूजीएल के डिप्टी जीएम मुही खान ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग को कानपुर में अमर जवान ज्योति बनवाने का प्रस्ताव दिया था। इसे विभाग और नगर निगम से स्वीकृति मिल चुकी थी। सीयूजीएल ने करीब 15 लाख से अमर जवान ज्योति बनवा दी है। इसमें पीएनजी कनेक्शन देकर बर्नर लगवाया गया है। इस बर्नर के माध्यम से ज्योति 24 घंटे जलती रहेगी। इस ज्योति का रखरखाव सीयूजीएल करेगी। अमर जवान ज्योति का लोकार्पण 25 जुलाई को शाम छह बजे ब्रिगेडियर नवीन सिंह, महापौर प्रमिला पांडेय, जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम सिटी सतीश पाल, सीयूजीएल के प्रबंध निदेशक अमरेंद्र कुमार करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
कारगिल के शहीदों को समर्पित है यह चौक
- 15 अगस्त 2011 में अमर जवान चौक बना
-12 जनवरी 2015 - नगर निगम कार्यकारिणी में अमर जवान ज्योति का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ
-मई 2015 - नगर निगम सदन से भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत हुआ
-जुलाई 2015 - सीयूजीएल ने शुरू कराया निर्माण, पीएनजी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई

 
विज्ञापन

4 of 4
कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) की पूर्व संध्या पर 25 जुलाई से 24 घंटे अमर जवान ज्योति जलेगी
आंधी में भी नहीं बुझेगी ज्योति
ज्योति के बर्नर के निर्माण इस तरह किया गया है कि आंधी में भी ज्योति न बुझे और यदि बुझ भी जाए तो आटोमैटिक बर्नर से तुरंत स्वत: जलने लगे।

शहीदों के नाम पर कई और चीजें
मोतीझील में शहीद चौक, कारगिल पार्क, जय जवान द्वार और नगर निगम मुख्यालय में मेजर सलमान द्वार भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें