लॉकडाउन के चलते यूपी के कई जिलों में आदेशों की धज्जियां उड़ीं। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जिन्होंने पूर्णतया लॉकडाउन का पालन किया और घरों में ही कैद रहे।
चित्रकूट में लॉकडाउन के दौरान आज सुबह से शहर में जिला प्रशासन की सख्ती नजर आई। खासतौर से कर्वी और सीतापुर की सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया। गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। दूध और किराने की दुकान खुली होने से आराम से लोग खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सार्वजनिक स्थानों पर बिना ग्लव्स तथा मास्क के फल, सब्जी बेच रहे दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई। खरीदारी कर रहे लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने तथा माक्स अनिवार्य होने की बात कही गई। वहीं लॉकडाउन में घूमने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में हॉटस्पॉट इलाके दयालपुर मोहल्ला, खानपुर कस्बा व तहसील वाली मस्जिद इलाके में शुक्रवार को पुलिसकर्मी तैनात रहे। लोगो की जरूरत का सामान पहुंचाया जाता रहा।
4 of 5
यूपी लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में लॉकडाउन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का लोग ख्याल नहीं रख रहे हैं। सुबह फसल कटाई के लिए खेतों में जल्द जाने के चक्कर में लोगों की राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ी।वहीं दरियापुर के क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गए मध्यप्रदेश के सतना और पन्ना जिले के 18 मजदूर क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद भी अपने घर नहीं जा सके।
फतेहपुर जिले में जिला अस्पताल फीवर हेल्प डेस्क से जांच कराने के लिए लाइन लगी दिखाई दी। फतेहपुर जिले के वर्मा चौराहा पर पुलिस घर से निकलने वालों के वाहन की जांच करती दिखाई दी।
कन्नौज जिले में छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मोहल्ले के लोगों ने गलियों को स्वयं ही सील कर दिया। यहां बाहर के लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।