फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockdown in kanpur: लॉकडाउन पालन को लेकर कहीं जनता चुस्त तो कहीं सुस्त, कानपुर का हाल बताती तस्वीरें

Fri, 17 Apr 2020 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन 2.0 के तीसरे दिन कानपुर में अलग-अलग जगहों पर कई प्रकार के दृश्य देखने को मिले। कहीं लॉकडाउन का जमकर मजाक बनाया गया तो कहीं कनपुरियों ने घरों में कैद होकर लॉकडाउन का पूर्णतया पालन भी किया।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बर्रा-4 में लगने वाली दूध मंडी में आज सन्नाटा पसरा दिखा। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सीटीआई चौराहे पर लगने वाली सब्जी मंडी को भी सुबह पुलिस ने हटवा दिया।



 
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
सीसामऊ बाजार में संकरी गलियों में भी बैरिकेडिंग लगाई गई। यहां रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कंपनीबाग चौराहे पर भी सन्नाटा दिखाई दिया। छावनी सड़क पर दुकानें लगीं। गुरुवार को पत्रकारपुरम में संदिग्ध कोरोना मरीज मिलने की सूचना के बाद गलियों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।

 

4 of 6
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर पनकी रोड में लॉकडाउन के दौरान वाहन चलते दिखे। रोक के बावजूद कल्याणपुर पुराना शिवली रोड में दुकान खोलकर सामान बेचा जा रहा है। कल्याणपुर सब्जी मंडी में ठेले लगे और खरीदार भी उमड़े। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
बर्रा बाईपास चौराहे पर लॉकडाउन का उल्लंघन जारी है। बाबूपुरवा में हॉटस्पॉट को जाने वाला रास्ता सील कर दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
अपनी सुरक्षा अपने हाथ                       
मछरिया में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ने के बाद आवास विकास के लोगों ने भी अपनी गलियों को आवागमन से प्रतिबंधित कर रखा है। लोगों का कहना है की मछरिया कि कई गलियां आवास विकास में खुलती हैं और वहां के लोग चोरी-छिपे गलियों से होकर आते-जाते रहते हैं। इस वजह से मजबूत बल्लियां लगाकर गलियों को स्वतः ही बंद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें