फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष निकला व्यापारी का हत्यारा, लूट के इरादे से पहुंचा फिर मार दी थी गोली

Thu, 27 May 2021 08:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष ने की थी व्यापारी की हत्या - फोटो : amar ujala
उन्नाव के बांगरमऊ के हटिया निवासी पिपरमिंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या का खुलासा हो गया है। 12 हजार रुपये लूटने के लिए बांगरमऊ के हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटे गए रुपयों में पांच हजार व तमंचा बरामद कर लिया है। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है। पिपिरमिंट व्यापारी सतीश कुमार गुप्ता की 12 मई देर शाम सिर में पीछे की ओर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गले से चेन, अंगूठी व गोलक से दो लाख की नगदी लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व लूट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। हत्या के बाद एसपी ने तत्कालीन कोतवाल अनिल सिंह व चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी समेत तीन को निलंबित कर दिया था। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मृतक के घर से पांच सौ मीटर दूर रहने वाले दुबियाना निवासी हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष कीर्तिमान गुप्ता ने अपने दो अन्य साथी न्यू कटरा निवासी विक्की व फतेहपुर चौरासी के परशुरामपुर गांव निवासी अक्षय उर्फ रोहित सिंह की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर मिली थी। शक के आधार पर पूछताछ में तीनों ने गुनाह स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष ने की थी व्यापारी की हत्या - फोटो : amar ujala
घटना वाले दिन लूट के इरादे से दोपहर तीनाें युवक मृतक की दुकान के पास एक सुनसान जगह पर पहुंचे और वहां बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने सतीश की रेैकी शुरू की। शाम 5.30 बजे व्यापारी गाय का दूध निकालने के लिए दुकान के बेसमेंट में बने पशुबाड़े में पहुंचा। तीनों आरोपी उसकी दुकान के पास पहुंच गए। कीर्तिमान अंदर गया और सतीश से दाल का छिलका मांगा। सतीश बोरे से छिलका निकालने लगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष ने की थी व्यापारी की हत्या - फोटो : amar ujala
तभी कीर्तिमान ने उसके सिर में पीछे तमंचे से सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसके गिरते ही दुकान की गोलक में रखे 12 हजार लूटकर आरोपी भाग निकले। एसपी ने खुलासे में शामिल शामिल स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार, उनकी टीम व बांगरमऊ कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा को उचित इनाम दिए जाने की घोषणा की है। उधर, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी मनीष सिंह चंदेल ने हत्यारोपी कीर्तिमान गुप्ता को संगठन से निष्कासित कर दिया है। 

 

4 of 6
हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष ने की थी व्यापारी की हत्या - फोटो : amar ujala
मृतक के भाई को फोन कर फंसा 
पुलिस के मुताबिक कीर्तिमान गुप्ता ने व्यापारी सतीश की दुकान में उसके भाई आशीष के होने की आशंका पर उसे फोन मिला दिया। आशीष ने अपनी दुकान में होने की बात कही तो हत्यारोपी बेझिझक दुकान के अंदर घुस गया और सतीश की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर आरोपी कीर्तिमान की मोबाइल लोकेशन मिली। पुलिस ने उसके नंबर को चेक किया तो घटना से कुछ मिनट पहले कीर्तिमान की मृतक के भाई आशीष से बात होने की पुष्टि हुई। इसी शक पर पुलिस ने कीर्तिमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष ने की थी व्यापारी की हत्या - फोटो : amar ujala
तमंचाें की भी करता था बिक्री 
पुलिस के मुताबिक हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष होने से कीर्तिमान हर किसी पर रुतबा गालिब करता था। वह गलत तरीके से तमंचों की खरीद-फरोख्त का भी काम करता था। अपने पद की वजह से वह अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। व्यापारी हत्याकांड में उसकी कलई खुल गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष ने की थी व्यापारी की हत्या - फोटो : amar ujala
अब समझे खोजी कुत्ते का इशारा 
घटना के बाद सुराग तलाशने के लिए बुलाया गया खोजी कुत्ता मृत व्यापारी सतीश की दुकान से सूंघकर भागा और 50 मीटर दूरी पर कल्याणी नदी के किनारे जाकर रुक गया था। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद वह घटनास्थल पर आकर रुक गया। उस वक्त पुलिस खोजी कुत्ते का इशारा नहीं समझ सकी। खुलासे के बाद यह पता चला कि जिस जगह खोजी कुत्ता पहुंचा था, वहां हत्यारोपियों ने बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें